बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को जिले में परशुराम संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रमाला गांव से शुरु होकर परशुराम खेड़ा पुरा तक निकाली जाएगी। शुभारंभ उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व पंडित लोकेश दीक्षित करेंगे।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से देश में भाईचारा और आपसी सद्भावना कायम करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बिराल से शुरु होकर गांगडोली, दोघट, पुसार, बामडौली, बिजरौल, बड़ौत से बड़ौली, ट्योढ़ी, सरुरपुर कलां, बागपत, डौला से अमीनगर सराय होते हुए परशुराम खेड़ा पर संपन्न होगी।
महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि परशुराम संदेश यात्रा की सभी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर बिराल में यात्रा शुभारंभ स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पंडित दीपक शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित हरेंद्र शर्मा, अनिल मौजूद रहे।