फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Sun, 12 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। औसिक्का गांव में घर से लापता युवक का शव गांव के ही जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोनू उम्र 27 पुत्र राजेन्द्र औसिक्का गांव का रहने वाला था। शुक्रवार शाम वह घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को गांव के ही बाहर मोबाइल टावर के पास जंगल में शीशम के पेड़ के ऊपरी हिस्से में मोनू का शव लटका मिला।
सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक मनोरोगी भी बताया जा रहा था और नशे का आदी भी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें