बागपत के गौरीपुर जवाहर नगर में आयोजित हिंदू जागरण मंच की बैठक को संबोधित करती प्रियंका आर्या
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर में रविवार को आयोजित हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की बैठक में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा कि बच्चों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का हुनर सिखाना माता-पिता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास बचपन से कराना होगा, ताकि वह अच्छी व बुरी आदतों में अंतर करना सीख सके और अच्छे रास्ते पर चल सकें। जिलाध्यक्ष ऋतु सैनी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चे के साथ समय बिताना होगा और उनकी हर गतिविधियों की भी निगरानी रखनी होगी। इस दौरान अंशु चौहान, मुकेश देवी, राजकुमारी देवी, मानवती देवी, गीता देवी, दिपांशी देवी, पूजा, काजल, नेहा, शिवानी, शालू, शिवांगी मौजूद रहीं।