बिनौली। अंगदपुर गांव के किसान रविन्द्र श्योराण के बेटे इंटर नैशनल शूटर अखिल श्योराण के 19 वे एशियन गेम्स में पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जैसे ही अपने देश सरजमी पर आया तो दिल्ली एयर पोर्ट पर सोमवार को बेटे से मिलने के लिए पिता रविन्द्र और माता ममता परिवार सहित दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचे। माता पिता, रिश्तेदारों व दोस्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ उसका जोरदार स्वागत किया। बता दे कि शूटर अखिल श्योराण ने अजरबैजान आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को पेरिस ओलंपिक का पांचवां कोटा दिलाया और अब चीन के हांगझाऊ में एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले के साथ 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जीतकर कीर्तिमान रच दिया।
मुकेश पंवार