फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएचओ के अभाव में 51 केंद्रों पर एएनएम संभाल रही इलाज की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 51 हेल्थ एंड वेलनेस सेटरों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की तैनाती नहीं है। सीएचओ के अभाव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर एएनएम लोगों के उपचार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शासन को सीएचओ की तैनाती के लिए मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लोगों को गांव में स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई थी। जिले में 206 सब सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में शुरू करने की कार्य योजना तैयार की गई थी। इनमें से सिर्फ 155 वेलनेस सेंटर्स पर ही सीएचओ नियुक्त हो पाए हैं। जिले में 51 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती नही हो पाई है। इन केंद्रों पर एएनएम ही सीएचओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और मरीजों का इलाज कर रही हैं।
विभाग को केवल 155 सीएचओ मिले हुए
डीसीपीएम (डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर) नौशाद ने बताया कि जिले में वर्ष 2018-19 में 20, 2019-20 में 33 और 2020-21 में 52 और 2021-22 में 99 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने की कार्य योजना तैयार की गई थी। शासन स्तर से विभाग को केवल 155 सीएचओ मिले हैं। सीएचओ की कमी के कारण 51 केंद्रों पर एएनएम से मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
-जिले में 206 सब सेंटर और 155 सीएचओ है, शेष 51 केंद्रों पर एएनएम मरीजों को दवाई उपलब्ध करा रही है। सीएचओ मिलने पर अन्य उपकेंद्रों पर भी तैनाती दी जाएगी। इस बारे में शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। - डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें