फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज शर्मा चुने गए राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
बागपत तहसील में चुनाव के बाद शपथ लेते राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ की बागपत शाखा का चुनाव हुआ। इसमें प्रत्येक पद के लिए एक ही आवेदन आने पर कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। पंकज शर्मा को जिलाध्यक्ष व शिवम राणा को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि चुनाव में जिले में कार्यरत 42 संग्रह अमीन में से 33 संग्रह अमीनों ने भाग लिया। संगठन के सात आवेदन पर सात ही नामांकन आए और जांच में सभी नामांकन वैद्य पाए गए। एक पद पर एक ही आवेदन आने पर कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। कार्यकारिणी में पंकज शर्मा को अध्यक्ष, शिवम राणा को उपाध्यक्ष, फिरोज को मंत्री, देवेंद्रपाल को उपमंत्री, सुभाष चंद शर्मा को संगठन मंत्री, सुक्रमपाल सिंह को कोषाध्यक्ष और अशोक तोमर को अंकेक्षक चुना गया। चुनाव में पर्यवेक्षक सर्वेश शर्मा व महीपाल सिंह की देखरेख में संपन्न कराया गया। इस मौके पर यज्ञदत्त शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रजनीश, ऋषिपाल, रोहताश कुमार व अन्य अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें