- टक्कर मारकर सात से आठ राहगीरों को किया घायल, आतंक के चलते दुकानदारों ने शटर किए बंद
- पुलिस भी मौके पर पहुंची, तीन घंटे रहा चक्का जाम, सोशल मीडिया पर भी हुई वीडियो वायरल, दहशत में रहे लोग
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल रोड पर शुक्रवार को पागल सांड़ ने जमकर तांडव मचाया। सांड ने कार और बाइक सवारों को टक्कर मारकर गिरा दिया। जो भी इस मार्ग से गुजरता वह उसके पीछे दौड़ पड़ता। डर के चलते वहां पर स्थित दुकानों के शटर बंद कर दुकानदार भी भाग खड़े हुए। तीन घंटे यह मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सांड़ पर काबू नहीं कर पाई। लोगों ने सांड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे एक पागल सांड़ बिजरौल रोड पर पहुंच गया, जो भी वहां से गुजरा, सांड़ उसके पीछे दौड़ने लगा और उन्हें मारने लगा। सांड़ ने बिजरौल निवासी कपिल, नगर निवासी सोनू, बिनौली रोड निवासी रविन्द्र आदि सहित सात-आठ लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सांड़ को काबू नहीं कर पाई। इस दौरान दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए और लाठी-डंडों से सांड़ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ नहीं भागा। तीन घंटों तक सांड इस मार्ग पर खड़ा रहा। हालांकि बाद में सांड खुद ही वहां से चला गया।
- कुत्ते के काटने पर पागल हुआ सांड़
पशु चिकित्साधिकारी बड़ौत डा आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सांड़ को कुत्ते ने काट लिया था, जिस कारण सांड पागल हो गया। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सांड को पकड़वाकर अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
ड़ौत में बिजरौल रोड पर कार में टक्कर मारता पागल सांड