दोघट। इदरीशपुर के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर दूसरे दिन भी वन कर्मियों ने जंगल में कांबिंग की। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
इदरीशपुर गांव में सोमवार को किसान राजपाल, रामजिस्टर, किरणपाल आदि को खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसानों को साथ लेकर जंगल में कांबिंग की। मंगलवार को एक बार फिर वन दारोगा दयाशंकर तिवारी, संजीव कुमार ने ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेतों में कांबिंग कराई। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि किसानों का मानना था कि तेंदुआ अभी भी यहीं कहीं छिपा हुआ है। इस कारण मंगलवार को भी जंगल में कांबिंग कराई गई। तेंदुआ कभी भी एक स्थान पर नहीं रूकता है। यह अपनी जगह बदलता रहता है।