फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा की ढाल बनेगा पैनिक बटन

Thu, 03 Oct 2024 05:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन निगम ने पैनिक बटन की सुविधा दी है। असुरक्षित महसूस करने पर महिलाओं को बटन दबाते ही तत्काल सुरक्षा मिलेगी। बड़ौत डिपो की सभी बसों में यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो में निगम व अनुबंधित बसों की कुल संख्या 153 है। सभी में सीटों के नीचे पैनिक बटन लगा दिए गए हैं। प्रत्येक बस में आठ से दस बटन लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ व अन्य घटना पर तत्काल कार्रवाई के लिए पैनिक बटन दबाना होगा। पैनिक बटन का सीधा संबंध सॉफ्टवेयर के माध्यम से परिवहन निगम के मुख्यालय लखनऊ व पुलिस कंट्रोल रूम से किया गया हैं। बटन दबते ही मुख्यालय से जुड़ने से संबंधित बस डिपो, लोकेशन का पता चल जाएगा। महिलाएं अब किसी भी समय बिना किसी डर के बसों में सफर कर सकेंगी।

यह बोली महिलाएं
परिवहन निगम ने बसों में पैनिक बटन की सुविधा देकर बहुत अच्छा काम किया हैं। इससे अब महिलाओं को यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस नहीं करना पड़ेगा। अकेली महिला यात्रा करते हुए खुद को असुरक्षित समझती थी। - रूपाली
विज्ञापन

बसों में पैनिक बटन की जो सुविधा अब की गई है, यह अन्य जगह काफी पहले शुरू हो गई थी। मगर बागपत की सभी बसों में अब यह सुविधा मिली है। बसों में यात्रा के समय काफी महिलाओं के साथ छेड़खानी के साथ अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। इससे सफर के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। - दीपा

वर्जन-
महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर करने के दौरान डरने की कोई जरूरत नहीं हैं। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों में पैनिक बटन लगाने का काम किया। डिपो की सभी बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें