फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घटिया सामग्री से निर्माण पर पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत ब्लाक की शबगा ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खाद के गड्ढों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रधान व सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई कराने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

शबगा ग्राम पंचायत के सदस्य गमन, धर्मेंद्र, प्रमोद पंवार, सुनीता आदि बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को दी शिकायत में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत सदस्यों की सहमति लिए बिना ही ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य शुरू कराकर लाखों रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने खाद के गड्ढों के निर्माण में मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कम गुणवत्ता की ईंट, सीमेंट आदि लगाने का आरोप लगाया। इस मामले में डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि शबगा गांव में जाकर जांच कराई जाएगी, जो भी खामियां मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें