चांदीनगर। लहचोड़ा गांव में भाकियू के जिला महासचिव पंडित शिवदत्त शर्मा के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। इसमें भाकियू के वरिष्ठ सलाहकार सदस्य दिनेश शर्मा, अजब सिंह यादव व महाराम ने विचार रखे।
पंचायत में किसानों का कहना था कि 18 अक्तूबर को हुई महापांचत में भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने अपने व अन्य कार्यकर्ताओं ने नलकूपों पर मीटर लगाने, गन्ना मूल्य भुगतान, निराश्रित पशुओं की समस्या रखी थी। इसमें एडीएम ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया था।
इसके बावजूद रटौल बिजलीघर से संबंधित किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। भाकियू इसका विरोध करती है। उन्होंने निजी नलकूपों पर मीटर लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत में राधेश्याम शर्मा चेयरमैन, मेंबर यादव व भूले सिंह यादव व अन्य किसान मौजूद रहे।