फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। सैदपुर गांव में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की जमीन पर अतिक्रमण ध्वस्त कर अवैध कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

सैदपुर गांव में स्थित 14 बीघा रकबे के तालाब पर कुछ लोगों ने निर्माण कर दिया था। ग्राम प्रधान सतेंद्र ने एसडीएम से शिकायत करते हुए तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। रविवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम सैदपुर गांव पहुंची और बुल्डोजर चलाकर तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कुछ लोगों ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। कई घंटे की कार्रवाई के बाद तालाब को कब्जामुक्त कराया गया । तहसीलदार ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें