बिनौली। एक गांव के पंचायत सहायक और उसके दोस्त ने गांव की ही दसवीं कक्षा की छात्रा को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पंचायत सहायक और उसके दोस्त रविंद्र ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर बाजार से कपड़े दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद शनिवार को कपड़े दिलाने के बहाने बेटी को लेकर बड़ौत चले गए। वहां पर दोनों ने एक होटल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शाम को घर पहुंची बेटी ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक और उसके दोस्त रविंद्र के खिलाफ पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल भी कराया गया। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।