बागपत, अमीनगर सराय। सोशल मीडिया पर वायरल हुए तेड़ा गांव के युवक के वीडियो को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने और बुलवाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिसमें बोलने वाले के साथ बुलवाने वाले युवक भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।
तेड़ा गांव के वर्ग विशेष के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस की खुफिया विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच में जुट गई। इसके बाद पकड़े गए पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले युवक से भी पूछताछ की गई। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने वाले सैलून संचालक को भी जांच में शामिल किया गया है। उधर, पुलिस के अधिकारी भी इस प्रकरण को लेकर अलर्ट नजर आए।
इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि वायरल हुए वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जिसमें कई युवकों से पूछताछ भी की गई। जांच के आधार पर इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।