बागपत में कैंडल मार्च निकालकर मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते कांग्रेस व
बालैनी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के विरोध में बालैनी गांव में व्यापारियों व लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विनोद विश्वकर्मा, मनोज, सत्यवीर, प्रमोद, बबली, नितेश, बिल्लू पंडत, अनिकेत व सचिन कुमार मौजूद रहे। संवाद