खेकड़ा। विधान सभा चुनाव संचालन केंद्र की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। केंद्र पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। साथ ही समूचे संचालन केंद्र पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। चुनाव संचालन केंद्र अधिकारी उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को सभी पोलिंग पार्टियां यहीं से रवाना होंगी। फिर 10 फरवरी को मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां यही पर ईवीएम मशीनों को जमा कराएंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ ही अर्धसैनिक बल तैनात करा दिया गया है।