फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व राज्यपाल को थाने लेकर गए तो दिल्ली पहुंचे जिले के लोग, मलिक के समर्थन में हिसावदा में होगी पंचायत

Sun, 23 Apr 2023 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News : पूर्व राज्यपाल को थाने लेकर गए तो जिले के लोग दिल्ली पहुंच गए। वहीं, सत्यपाल मलिक के समर्थन में हिसावदा में पंचायत होगी।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दिल्ली में थाने लेकर जाने की सूचना मिलते ही बागपत के काफी लोग वहां पहुंच गए। वे तभी वापस लौटे, जब पूर्व राज्यपाल अपने घर पहुंच गए। अब पूर्व राज्यपाल के समर्थन में जल्द ही हिसावदा में पंचायत की जाएगी और ढ़िकौली में भी कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई का नोटिस भेजने का पता चलने पर उनके आवास पर काफी लोग पहुंचे तो वहां भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि उनको दिल्ली पुलिस थाने लेकर चली गई।

इसका पता चलने पर ढिक़ौली गांव के रहने वाले अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका, विनय, रामबीर, अमित समेत काफी लोग दिल्ली पहुंच गए। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक भी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मगर पूर्व राज्यपाल को घर वापस छोड़ दिया गया तो वहां पहुंचे लोग तब वापस लौटे और अनु मलिक व अन्य रास्ते से वापस आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

विज्ञापन

अनु मलिक ने बताया कि अब जल्द ही पूर्व राज्यपाल के समर्थन में हिसावदा में पंचायत रखी जाएगी। जिसमें सरकार को चेताया जाएगा कि अगर इस तरह उत्पीड़न किया जाएगा तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका का कहना है कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 12वीं तक की पढ़ाई उनके गांव ढिक़ौली के महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कालेज से पूरी की है। उनके गांव का पूर्व राज्यपाल के साथ जुड़ाव है और वह गांव में जल्द ही उनके लिए एक कार्यक्रम रखेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप

रालोद भी पूर्व राज्यपाल के साथ खड़ा
रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सरकार व कुछ लोगों को लेकर दिए गए बयानों से आपत्ति है तो वह भारतीय संविधान के अनुसार कार्य करे। इस तरह से उनके साथ किया जाएगा तो रालोद उनके साथ खड़ा है और इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें