फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रंगरूटों का तांडव

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कै‌रीकेचर - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
 बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास मैजिक गाड़ी में सवार रंगरूटों ने रविवार को जमकर तांडव मनाया। आरोप है कि मैजिक गाड़ी को साइड न मिलने पर रंगरूटों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। इससे वहां काफी हंगामा हुआ। घटना से वहां जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बड़ौत की ओर से आ रही मैजिक गाड़ी में पांच-छह रंगरूट प्रशिक्षण पर पुलिस लाइन जा रहे थे। मैजिक गौरीपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां वाहनों की लाइन लगी हुई थी। मैजिक चालक ने हॉर्न बजाकर कार चालक को साइड देने का इशारा किया, लेकिन कार चालक निवाड़ा गांव निवासी युवक भूरा साइड नहीं दे पाया।
  इसी दौरान मैजिक गाड़ी में सवार रंगरूटों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू दी। खुद को पुलिसवाले बताते हुए उन्होंने रौब गालिब करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रंगरूटों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी और कार में तोड़फोड़ भी की। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। रंगरूटों की दादागीरी से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

  इस दौरान रोड पर जाम भी लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की है। एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि रंगरूटों की कार चालक से मामूली कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें