खेकड़ा के किंड़र गार्ड़न चेरी ब्लोसम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम प्रस्तु?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
गुरुकुल विद्यापीठ में बच्चों ने भगवान कृष्ण को समर्पित मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी में फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चों ने सबका मन मोह लिया। प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन और प्रधानाचार्या सीमा दुग्गल ने बच्चों का हौसला बढाया। ए-वन प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो , श्याम बंशी बजाते हो, मैया यशोदा जैसे गीतों पर सुंदर मनमोहक नृत्य किया। ग्राम ललियाना के नवप्रभात पब्लिक स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, सुमन, शालू, कविता धामा, कामिनी, नीटू शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। विद्याभवन पब्लिक स्कूल और अर्वाचीन इंटर कालेज में दही हांडी तोड़ने का मनमोहक प्रदर्शन किया। मौके पर प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, प्रधानाचार्य मीनाक्षी स्वामी समेत शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।