बड़ौत। नववर्ष के आगमन पर श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी में रविवार को संकटमोचक शांति विधान का आयोजन किया गया।
दिल्ली से पधारे पंडित प्रेयांश शास्त्री के निर्देशन मे 500 से अधिक जैन श्रद्धालुओं ने शांति विधान की पूजन की और शिखर जी शेत्र पर्यटन स्थल के स्थान पर जैन तीर्थ घोषित हो ऐसी भगवान से प्राथना की। इस अवसर पर शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र संजोग जैन और कुबेर इंद्र शुभम जैन को प्राप्त हुआ। संगीतकार हिमांशु अलंकार ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। विधान में देव शास्त्र गुरु पूजा, अजितनाथ भगवान पूजा और शांतिनाथ भगवान की पूजा की गई। सौधर्म इंद्र संजोग जैन द्वारा मंडल पर 108 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान में सुभाष जैन, अशोक जैन, हंस कुमार जैन, वरदान जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, रिंकू जैन, सुधीर जैन, वकील चंद जैन, अनिल जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।