फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कूड़े-करकट से तैयार की जाएगी जैविक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। नगर का कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर) में 16 लाख रुपये की मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कूड़े से 70 फीसदी वाष्प और 30 फीसदी जैविक खाद तैयार की जाएगी। मशीन लगने के बाद कूड़ा निस्तारण के साथ जैविक खाद से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। बजट मिलने पर मशीन की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में प्रतिदिन 3.11 टन कूड़ा निकलता है। इसमें 1.65 टन गीला कूड़ा, 1.08 टन सूखा कूड़ा और 0.37 टन डोमेस्टिक, होजार्डस सैनेटरी कूड़ा निकलता है। नगर के कूड़े के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर पर एकत्र किया जाता है। नगर पंचायत ने नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए जैविक खाद बनाने की योजना तैयार की है। कूड़े से खाद बनाने के लिए 16 लाख रुपये की मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मशीन को एमआरफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर) में लगाया जाएगा। जहां कूड़े से जैविक खाद तैयार की जाएगी। (संवाद)
ऐसे तैयार होगी जैविक खाद
कूडे़ को पॉलिथीन व प्लास्टिक अलग करने के बाद मशीन में डाला जाएगा। इसमें लगभग 70 प्रतिशत कूड़ा इवापोरेट होकर भाप बन जाएगा। वहीं, 30 फीसदी जैविक खाद तैयार होगा।
विज्ञापन

नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए 16 लाख रुपये से मशीन की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मशीन द्वारा कूड़े से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जैविक खाद से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी।-अभिनव श्रीवास्तव, ईओ
विज्ञापन

सरकार की ओर से एमआरएफ सेंटर तैयार करने के निर्देश मिले थे। कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन का प्रस्ताव भेजा गया है।-मांगेराम यादव, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें