छपरौली। क्षेत्र के टांडा गांव में सोमवार को ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जामुक्त कराने गई राजस्व की टीम का विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा भी हुआ।
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर सोमवार को लेखपाल सुदेश शर्मा, शशांक शर्मा व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर एक पक्ष ट्रैक्टर चलाकर कुएं का भराव करा रहा था। जहां भराव करने से रोकने पर राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।