फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गुमराह कर रहे विरोधी: सुक्रमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय किसान संघ के उत्तराखंड प्रदेश के संगठन मंत्री सुक्रमपाल सिंह राणा ने किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए केंद्र सरकार से चौथे अध्यादेश की मांग की। उन्होंने सरकार द्वारा पारित किए गए बिलों को सही बताते हुए कहा कि विरोधी सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं। सांकलपुट्टी गांव में संघ के जिलाध्यक्ष के राकेश पुनिया के आवास पर किसानों की बैठक में सुक्रमपाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से पारित किसान कानून किसानों के हित के लिए है। विरोधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। संघ किसानों के साथ किसी भी सूरत पर अन्याय नहीं होने देगा। संजीव पूनिया, इकबाल सिंह, ब्रह्मपाल, विजयपाल, अजय वीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें