फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश में बढ़ते अपराध और चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाई लामबंद हो गए। मथुरा कांड की सीबीआई जांच को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और मंत्री शिवपाल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों ने कहा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।           प्रदेश में हत्याएं लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं होना आम हो            गया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा भूमाफिया ने जमीनों पर कब्जे कर लिए हैं। प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय हैं। मथुरा बवाल से प्रदेश सरकार           की पोल खुल गई है। सरकार अपराध को रोक पाने में विफल साबित हुई है। 
विज्ञापन


सरकार का खनन माफिया को संरक्षण मिल रहा है। इससे खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। सरकार मुआवजा देने में भेदभाव कर रही है।  मथुरा घटना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल के सरकार को बर्खास्त करने और मंत्री शिवपाल यादव को हटाने और मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

इनमें राजेश चौहान, राकेश आर्य, सचिन शर्मा, मोहन बेदी, राकेश धामा, रामकिशन, भूपेंद्र चौहान, राधाकृष्ण भारद्वाज, नंदकिशोर गुर्जर, अश्वनी, अभिनव, बिजेंद्र शर्मा, कौसिंद्र गुर्जर, आदित्य धामा, मनोज सिंघल, सुरेंद्र सिंह, दौलतराम, केपी शर्मा, हरि भूषण उपाध्याय, संजय कश्यप, रिंकी सैनी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें