बागपत। गर्मी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज खुले। पहले दिन लगभग 20 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। लगभग डेढ़ माह से बंद पड़े विद्यालयों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण शिक्षकों और छात्रों को परेशानी हुई।
लगभग डेढ़ माह के बाद शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज खुलने पर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। विभाग के निर्देशों के बावजूद कॉलेजों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नही कराई गई। जिससे पहले दिन कॉलेज पहुंचे छात्रों को परेशानी हुई। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में कूड़े का ढेर लगे मिले तो अशोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चारो और गंदगी मिली।
कॉलेज में मिला कूड़े का ढेर
श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन कॉलेज परिसर में साफ सफाई कराई गई। छात्रों की संख्या भी काफी कम रही। एक-दो दिन बाद छात्रों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी। उधर, अशोक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में चारों और कूड़े के ढेर लगे मिले। प्रधानाचार्या राजबाला ने बताया कि विद्यालय में मरम्मत का कार्य कराया गया था। सफाई कर्मचारी बुलाकर कालेज में सफाई कराई जा रही है।
पहले दिन कम रही छात्र-छात्राओं की संख्या
राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत की प्रधानाचार्या रेणू तोमर ने बताया कि पहले दिन छात्राओं की संख्या काफी कम रही। पहले दिन 20 प्रतिशत छात्रा ही कालेज पहुंची। सोमवार से कालेज में छात्राओं की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मंजू कौशिक व डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मूलचंद ने बताया कि पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। कॉलेज में 15 से 20 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे।
यज्ञ कर शुरू कराया शिक्षण
दोघट। श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली में शुक्रवार को यज्ञ कर शिक्षण कार्य शुरू कराया गया। यज्ञ में कालेज के स्टॉफ और छात्र-छात्राओं ने आहुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य भरतवीर, प्रहलाद, निरंकार शास्त्री, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अनुराधा, शरद कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।
यज्ञ कर किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ
बड़ौत/बिनौली। माउंट लिटरा में संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल बड़ौली में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने नए शिक्षण सत्र पर यज्ञ का आयोजन किया। उधर बिनौली के ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में भारतीय ज्योतिष परिषद के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार वशिष्ट, कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। मौके पर संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, अमरीश कुमार, नीतू राणा, अश्वनी मोघा, यशपाल सिंह, मनीष सैनी, हीरालाल मौजूद रहे। संवाद