फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से ऑनलाइन आया लग्न, भाषा बदलवाकर हिंदी में पढ़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईटेक दौर में शादियों के लिए रस्म भी ऑनलाइन होने लगी हैं। यहां गुजरात से गुजराती भाषा में ऑनलाइन लग्न की चिट्ठी आई और उसे भाषा बदलवाकर हिंदी में पढ़वाकर रस्म कराई गई। बागपत में यमुना रोड पर रहने वाले भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के पुत्र अभिनव सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। अभिनव सिंह की शादी गुजरात के मालपुरा की एमबीबीएस चिकित्सक उर्मिला से तय हुई है। वह वहां मेडिकल ऑफिसर हैं। शादी से पहले लग्न की रस्म के लिए गुजरात से ऑनलाइन चिट्ठी भेजी गई। वह गुजराती में लिखी गई है। उसकी यहां भाषा बदलवाकर पढ़वाई गई और लग्न की रस्म पूरी की गई। प्रताप गुर्जर ने बताया कि जिस तरह से भाकियू के पूर्व अध्यक्ष बाबा महेंद्र सिंह टिकैत हमेशा दहेज के खिलाफ रहे। उसी तरह उनके पुत्र की बिन दहेज केवल एक रुपये की शादी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें