फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना फाइटर्स के लिए तैयार की एक हजार फेस शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की आत्म निर्भर इंडिया मुहिम के तहत जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की स्वयं सेविकाओं ने एक हजार फेस शील्ड तैयार की। कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से मास्क, फेस शील्ड डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को सौंपी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रविता खत्री ने बताया कि कोरोना योद्धाओं के लिए कॉलेज की स्वयं सेविकाओं ने 10 दिन की कड़ी मेहनत के साथ एक हजार फेस शील्ड तैयार की, ताकि जरूरतमंद लोगों तक उन्हें पहुंचा जा सके। डीएम शकुंतला गौतम ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की है। इससे पूर्व स्वयं सेविकाओं ने पांच हजार मास्क तैयार कर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को साैंपे थे। इसके बाद सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर उनके कार्य की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें