फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में सब्जी लेने गई महिला को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में गली में सब्जी लेने आई महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की और पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव के रहने वाले सोरन सिंह ने बताया कि बामनौली गांव में रहने वाली उसकी बेटी अंशु शनिवार शाम गली में सब्जी लेने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी अंजलि, ओमकारी व सौरभ ने उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके बाद अंशु को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें