खेकड़ा। डूंडाहेड़ा मार्ग पर फायर स्टेशन के पास गन्ने के खेत में मिले वृद्ध के शव की एक माह बाद भी पुलिस पहचान नहीं करा सकी है। 22 मई की सुबह खेकड़ा के जंगल में डूंडाहेड़ा रोड पर फायर स्टेशन के पास किसान विरेंद्र के गन्ने के खेत में 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला था। घटनास्थल से प्रतीत हो रहा था कि शव को किसी ओर स्थान से लाकर यहां डाला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की गला दबाकर हत्या किए जाना सामने आया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम मृतक के फोटो के जरिये पहचान कराने में जुटी है। मृतक की पहचान कराकर जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।