फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले से डेढ़ माह के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट(बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की गोद से गिरकर डेढ़ माह का बच्चा घायल हो गया, इसके बाद बच्चे पर भी बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। आजमपुर मुलसम निवासी नरेश कुमार की पत्नी सोनिया शाम के समय अपने डेढ़ माह के बच्चे को लेकर मकान में बैठी थी। अचानक कमरे में एक बंदर घुस आया और महिला पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा उसकी गोद से नीचे गिर गया। इसके बाद बंदर ने उठाकर उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। किसी तरह बंदर को भगाया। परिजन घायल बच्चे को लेकर बड़ौत में एक डॉक्टर के यहां ले गए, वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें