बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली की ओर कैंटर से ले जा रहे मावे की जांच करते खाद्य विभाग के अधि?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले भी चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दो मावा की गाड़ियों से आठ नमूने लेकर सवा क्विंटल मावा नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने मावा के आठ नमूने सहित 11 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली मावा लेकर जा रही दो गाड़ियों की जांच की। टीम ने भनेड़ा के नसीबू, जौला के रिजवान, ताहिर, आमिर, इंतजार, एलम के यामीन, भभीसा के जाहिद और मलेंडी के गुलशन के मावा का एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
इसके अलावा गाड़ी में 129 किलो मावा खराब मिला। टीम ने मावा को नष्ट कराकर नमूने जांच के लिए भेज दिए है। इसके अलावा टीम ने बड़ौत से सिघाड़े के आटे का एक नमूना, तितरौदा से मेहरबान की दुकान से दाल और मोनू अली की दुकान से बेसन का एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
टीम ने मोनू की दुकान से फंगस लगी एक किलो पीसी लाल मिर्च भी नष्ट कराई। दुकानदारों को मिलावटी सामान की बिक्री न करने की हिदायत दी है। नमूनों की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में नेहा चौधरी, अंकिता श्रीवास्तव, रमेश चंद, महिपाल मौजूद रहे।