फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक साप्ताहिक बंदी खत्म करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को दीपावली तक साप्ताहिक बंदी में बाजार खुलवाने की मांग को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन देकर बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। अब दीपावली पर साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और व्यापार भी प्रभावित होगा। उन्होंने दीपावली पर्व तक साप्ताहिक बंदी को बंद करने और बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। मौके पर अध्यक्ष मनोज गोयल, कपिल गुप्ता, विक्की चौधरी, राजेश खुराना, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें