बालैनी। प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को रोशनगढ़ गांव से डेढ़ क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा। टीम ने मावा को गांव के ही एक खेत में दबवाकर नमूना जांच के लिए भेजा है।
एसडीएम पूजा चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम को रोशनगढ़ गांव में मिलावटी मावा बनाने की सूचना मिली थी। फूड इंस्पेक्टर नेहा चौधरी और सीओ विजय चौधरी के साथ गांव के करणवीर पुत्र पूर्ण सिंह की भट्ठी पर छापा मारा। जहां पाउडर से मावा बनता मिला। टीम ने डेढ़ क्विंटल मावा और एक क्विंटल दूध नष्ट कराया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि करणवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल बॉयलर प्लांट को सील कर दिया है। मावा और दूध के सैंपल जांच के लिए लैब भेजकर जांच कराई जाएगी।