अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को रेलवे के किराएदारों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने दीपावली तक रेलवे का बकाया जमा करने का निर्णय लिया।
बैठक में अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि रेलवे की ओर से नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. सतपाल सिंह को अवगत कराया था। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने व्यापारियों को जल्द से जल्द किराया जमा करने के लिए कहा। व्यापारियों ने जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से मिलकर स्टेशन अधीक्षक को किराया जमा करने का निर्णय लिया। बैठक में मनोज जैन, संदीप गोयल, विनोद गोयल, अतुल जिंदल, शशिकांत शर्मा, पवन शर्मा, अली हसन, महबूब, नीलू कश्यप, कृष्ण कश्यप, राजेंद्र कश्यप, देवेंद्र, रविंद्र जैन, वेद प्रकाश मित्तल मौजूद रहे।