फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान से डेढ़ लाख के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट्स की दुकान से डेढ़ लाख के सामान चोरी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के मेरठ बागपत मार्ग स्थित सराय मोड़ पर चोरों ने एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान निकाल ले गए। इस वारदात से नाराज व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर अमीनगर सराय मोड़ पर श्रीदुर्गा स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। दुकान मालिक विश्वनाथ पुत्र गोपाल अमीनगर सराय के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट आए। सुबह विश्वनाथ ने जब दुकान खोली तो पीछे से कूमल किया हुआ देख हैरान रह गए। दुकान की तलाशी ली तो लगभग डेढ़ लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स गायब थे। विश्वनाथ का कहना है कि काफी मात्रा में सामान मंगवाया था जो चोर निकाल ले गए हैं। सूचना पर पहुंचे आसपास के अन्य दुकानदारों ने वारदात के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की। पूर्व में भी कई बार व्यापारी की दुकान में चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें