फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में लगाए साढ़े दस लाख पौधे

विज्ञापन
पौधरोपण करते एनएससी कैडेट्स - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान में लगाए साढ़े दस लाख पौधे
विज्ञापन

बागपत। जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं अन्य ने जगह-जगह हुए पौधरोपण किया। जिसके चलते दस लाख 45 हजार 301 पौधों के सापेक्ष 10 लाख 56 हजार 497 पौधे लगाए गए। लोगों से पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।
प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से मंगलवार को अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री दानिश अंसारी व नोडल अधिकारी आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने रोपण के बाद पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी दूर करने के बाद अब पर्यावरण सुधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव पौधरोपण की मुहिम चलाने के लिए कहा। डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि जिले को दस लाख 45 हजार 301 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, दस लाख 56 हजार 497 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी, डीएम राजकमल यादव, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, गौरव यादव, कृष्णपाल डौला मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी और डीएम राजकमल यादव ने वन महोत्सव वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सिरसलगढ़, लाल बहादुर इंटर कालेज रंछाड का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को पौधा लगाने के लिए जागरुक किया।
- किसी ने पहले लगे पौधे के साथ फोटो भेजे तो किसी ने ज्यादा बताए
पौधरोपण अभियान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को पौधे लगाकर प्रशासन के व्हाट्स एप ग्रुप में भेजने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें कई विभागों के अधिकारियों व कर्मियों ने खूब फर्जीवाड़ा किया। किसी ने पहले लगे हुए पौधे के साथ बैठकर फोटो खिंचवाया और उसे प्रशासन के ग्रुप में भेज दिया। इसके अलावा कुछ अधिकारियों ने कम पौधे लगाकर ज्यादा बता दिए।
- प्रकृति की रक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया
बड़ौत/बिनौली। नगरपालिका बड़ौत में एसडीएम सुभाष सिंह, ईओ अनुज कौशिक, चैयरमैन अमित राणा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक, लोकेश वत्स, सुशील कुमार, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ ज्योति बाला, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, ग्राम पंचायतों में सचिवों व ग्राम प्रधान ने पौधरोपण किया। इसके अलावा तहसील प्रांगण में तहसीलदार हर्ष जावला, रेंजर राजपाल सिंह, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार, एक्सईएन प्रथम अभियंता गोपाल, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार, सिंचाई विभाग पर एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज, एसडीओ सूरजमल, जेई वीरपाल पंवार, नलकूप विभाग पर एसडीओ सौरभ, कोतवाली परिसर पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा, राजकीय बीज भंडार पर एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार आदि ने पौधरोपण किया।
---
स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण
बड़ौत। मांउट लिट्रा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, सैंट आरवी कॉन्वेट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारु जैन, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति से हर्षित जैन, संजय जैन, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राव फारूख महमूद, प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने पौधरोपण किया। केंद्रीय विद्यालय बावली में प्रधानाचार्य नीरज त्यागी, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर में प्रधानाचार्य योगेन्द्र तालियान ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उधर, बिनौली ब्लॉक परिसर में प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, जेई कुणाल विश्वकर्मा, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, एडीओ प्रवेंद्र कुमार, रामबीर पंवार आदि के साथ करीब 200 पौधे रोपे। बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा में प्रबंधक राहुल तोमर, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य गुलशन कुमार आदि ने, थाना परिसर में थाना प्रभारी डीके त्यागी, ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह पर प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद शास्त्री के निर्देशन में पौधों का रोपण किया गया।
--
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
अमीनगर सराय। कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष मांगेराम यादव ने टंकी परिसर, फव्वारा चौक, मालवीय मार्ग, गांधी मार्ग, चौराहों व सड़कों पर पौधे रोपकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने की अपील की। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य व हाईस्कूल की जिला टॉपर रही मानसी शर्मा ने पौधरोपण किया। आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने की शपथ ली।
विज्ञापन

--
पौधों की देखभाल का आह्वान
दोघट। पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को बिराल पुसार मार्ग पर पुसार स्टैंड के पास डीएम राजकमल यादव, नोडल अधिकारी आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन, पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता वरुण बालियान, आकांक्षा सिंह ने पौधारोपण किया। नगर पंचायत दोघट में अध्यक्षा बबीता चौधरी, टीकरी नगर पंचायत में चेयरमैन सोमपाल राठी, ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने तमेलागढ़ी, हरि पंवार ने इदरीशपुर, मौजिजाबाद नांगल में बिजेंद्र सिंह, बेगमाबाद गढ़ी में ब्रजवीर सिंह, मांगरौली में शमशीना त्यागी ने पौधारोपण किया।

पौधारोपण करती फतहपुर की प्रधान मीनाक्षी- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के वाल्मीकि मंदिर में वृक्षारोपण करते नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडयन सी.आयुक्त आबकारी व म?- फोटो : BAGHPAT

केंद्रीय विद्यालय बावली में पौधारोपण के दौरान प्रधानाचार्य व बच्चें- फोटो : BAGHPAT

फतहपुर गांव में महिलाओं को पौधा वितरित करते हुए- फोटो : BAGHPAT

पौधारोपण करते सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार व मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें