फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमदेव हत्याकांड में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बदरखा गांव के ओमदेव हत्याकांड में हिरासत में लिए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उधार के दिए गए तीन लाख रुपये नहीं देने पर ओमदेव की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी ओमदेव विगत शनिवार को अपनी बुलेट पर सवार होकर मलकपुर-बोहला मार्ग से होते हुए अपनी ससुराल निनाना गांव जा रहे थे। इस दौरान मलकपुर गांव से आगे निकलने पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई विवेक ने गांव के ही अक्षय उर्फ छोटू पुत्र विनोद, विपिन पुत्र रामपाल को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी सोनू निवासी बदरखा को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि विपिन के ओमदेव पर तीन लाख रुपये थे, इन्हें वह वापस नहीं दे रहे थे। इस बात को लेकर कई बार उनके बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद रुपये नहीं देने पर विपिन ने सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में बताया कि अक्षय ने मुखबिरी कर ओमदेव के आने की सूचना दी। विपिन और सोनू बाइक पर सवार होकर रास्ते में उसका इंतजार करने लगे। मलकपुर-बोहला मार्ग पर ओमदेव के पहुंचते ही दोनों ने उसे घेर लिया और उसे गोली मार दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें