बागपत के भूमिया मंदिर में गणेश पूजा करते श्रद्घालु
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। शिव सेवा संघ की ओर से बड़े बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में बुधवार को पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश जीवन में आने वाली विपत्तियों का हरण कर सुख और समृद्धि को बढ़ाते हैं। पूजन में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकता है। इनके पूजन से जीवन में आने वाली विपत्तियां सहज की समाप्त हो जाती है। कार्यक्रम में पंडित सुनील जोशी, पंडित मनोज द्विवेदी, रमेश वर्मा, संजय रुहेला, प्रदीप वर्मा, अंकुर वर्मा, भोलू वर्मा, सतीश गुप्ता, पवन तिवारी, कमल वर्मा, सौरभ गुप्ता, कालू मौजूद रहे।
उधर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में श्रीगणेश सेवा समिति द्वारा चले गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भगवान गणेश का गुणगान किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार ने सीओ देवेेंद्र कुमार शर्मा को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, सोनू मित्तल, प्रवीण मौजूद रहे।