फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से पेंशन के लिए भटक रही वृद्ध महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जल्द समस्या हल न होने पर बैंक शाखा के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

बड़ौत। जौहड़ी गांव निवासी वृद्ध महिला पिछले पांच साल से बैंक से मिलने वाली पेंशन के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान महिला ने जल्द समस्या हल न होने पर बैंक शाखा के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जौहड़ी गांव निवासी वृद्ध महिला चंद्रवती पत्नी स्वर्गीय भगवानदास ने बताया कि पति भगवानदास गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद वर्ष 2001 में मैने मृतक आश्रित के तहत शाखा मेें काम किया। वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हो गई, लेकिन सेवानिवृत्त होने के पांच साल बाद भी आज तक पेंशन के नाम पर एक पैसा नहीं मिला। इस कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उसने न्याय की गुहार लगाई। साथ ही एसडीएम दुर्गेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर बैंक शाखा के सामने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बैंक की शाखा के प्रबंधक से बातचीत कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें