खेकड़ा। बड़ागांव रोड पर रेलवे फाटक के पास रहने वाले नरेश कुमार (60) पाठशाला बस स्टैंड पर मूंगफली बेचने का कार्य करते थे। मंगलवार शाम वह काम कर घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह पाठशाला बस स्टैंड पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पता लगने पर पहुंचे मृतक के पुत्र सतेंद्र ने उसकी पहचान अपने पिता नरेश के रूप में की। सीओ विजय चौधरी का कहना है संभवत नरेश की मौत सर्दी के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।