फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रूट डायवर्जन से लगा जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
एलिवेटिड मार्ग निर्माण के चलते दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बंद किया गया दिल्ली की ओर जाने वाला मार्? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार से खेकड़ा से आगे का मार्ग बंद कर डायवर्जन कर दिया। जिससे खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड से डूंडाहेडा तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा।
विज्ञापन

खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग निर्माण के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। इसमें बडे़ वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस व अन्य मार्गों से जाना होगा।
सीगल इंडिया लिमिटेड कंपनी के लॉयजनिंग इंचार्ज संजय वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग सभी को अवगत कराने के बाद रूठ डायवर्ट किया है। अब खेकड़ा से लोनी पुस्ते तक बडे़, ओवरलोड, वाहनों को दूसरे मार्ग जैसे दिल्ली, मेरठ और दिल्ली, चंडीगढ़ राजमार्ग से बागपत में प्रवेश करना होगा। बुधवार से खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड से पूर्व की ओर का मार्ग बंद कर पश्चिम के मार्ग से वाहनों का आना जाना किया। इसमें भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें