बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बागपत निवासी मोहम्मद अनीस ने बताया कि उसके चाचा कालू (80) रविवार की रात दस बजे घर से गौरीपुर मोड़ की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।