फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिलाओं के जख्मों पर लगाना था मरहम, छिड़क दिया नमक

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पति को खोने का दर्द झेल रही महिलाओं के जख्मों पर सरकार ने पारिवारिक लाभ योजना से मरहम लगाने का प्रयास किया। मगर अफसरों ने इन महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़क दिया और अपनी लापरवाही छिपाने के लिए 1700 आवेदनों को ब्लॉक कर दिया। इनको अनब्लॉक कराने के लिए कार्यालय आने वाली आवेदकों के घर जाकर पांच-पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। ऐसे अभी तक 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विधवा महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने पारिवारिक लाभ योजना चलाई हुई है। यदि किसी महिला के पति का 60 वर्ष की आयु से पहले निधन हो जाता है तो महिला को योजना के तहत एक बार 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए छह माह के अंदर आवेदन करना होता है।
मगर यहां आवेदन करने वाली 1700 महिलाओं को समाज कल्याण विभाग से लाभ नहीं दिया गया। आवेदन जमा होते चले गए तो सीएम डेस्क बोर्ड पर रैंक गिरती चली गई। इससे बचने के लिए अधिकारियों ने इन सभी आवेदनों को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

उनको अनब्लाॅक कराने के लिए महिलाओं को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में भटकना पड़ रहा है और इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। nकार्यालय से डाटा हो रहा लीक, घर पहुंचकर मांग रहे रुपये : समाज कल्याण विभाग से कर्मचारी ही आवेदकों का डाटा लीक कर रहे हैं। इसके बाद दलाल लाभार्थी के घर पहुंचते हैं और लाभ दिलाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग करते हैं। यदि पांच हजार रुपये नहीं दिए जाते हैं तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें