फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी, देखेंगे शिक्षा की गुणवत्ता

Sat, 11 May 2024 01:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता की परख करने के लिए अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण की आख्या, विद्यालय की स्थिति, शिक्षा का स्तर एप पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिलने वाली कमियों को दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एक महीने में राजकीय विद्यालयों के अतिरिक्त कम से कम 20 अन्य विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से परख एप तैयार किया गया है। अधिकारी निरीक्षण के उपरांत अपनी आख्या एप पर अपलोड करेंगे। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्ययोजना तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएंगे। शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

-शासन के निर्देश पर विद्यालयों में निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और कार्ययोजना तैयार कर छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। - ओंकार नाथ, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें