फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अफसराें पर लगाया भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसौद गांव में विकास कार्यों की जांच में अनियमित्ता मिलने के बाद भी अभी तक अफसरों ने कार्रवाई तक नहीं की। एक-दूसरे को जांच सौंप रहे हैं। ऐसे में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं हो रही है। भाजपा के मंडल महामंत्री रिंकू गुप्ता ने डिप्टी सीएम से शिकायत कर अफसरों, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बसौद गांव में कई माह पहले घपलों की जांच हुई थी। इसमें कई कार्यों में अनियमित्ता मिली थी, लेकिन अभी तक अफसरों ने कोई कार्रवाई तक नहीं की। कई बार इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार एक ही अधिकारी को जांच सौंपी जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को शिकायत कर दोषी अफसरों व सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डिप्टी सीएम ने जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें