फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की सफाई में खामियां मिलने पर भड़के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रजबहों की सफाई में गोलामल की पोल आखिर निरीक्षण में खुल ही गई। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पश्चिम व अधीक्षण अभियंता ने इदरीशपुर रजबहे मेें चल रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। सफाई कार्य में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी और ठेकेदार, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों में जमकर फटकार लगायी।
विज्ञापन

नहर, रजबहे व माइनरों की सफाई कार्य के लिए शासन ने 93 लाख रुपये आवंटित किए। नहर, रजबहे, माइनों की सफाई चल रही है। सफाई कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं। स्थानीय जनता डीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पश्चिमी अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता हृदय नारायण सिंह ने इदरीशपुर रजबहे का निरीक्षण किया। सफाई कार्य में गड़बड़ी मिलने पर सभी को फटकार लगायी। इस अवसर पर एसडीओ सूरजपाल, गजेन्द्र सिंह, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें