सुभानपुर यमुना नदी तटबंध के मरम्मत कार्य में जुटी पोकलेन मशीनें
खेकड़ा (बागपत)। सुभानपुर में तटबंध की मरम्मत करा दी गई है। अब गाजियाबाद और बागपत के प्रशासनिक अधिकारी पोकलेन मशीनों से तटबंध की ऊंचाई बढ़वाने में जुटे हैं। जल्द ही तटबंध से वाहन निकलने शुरू हो जाएंगे।
सुभानपुर तटबंध की मरम्मत कराने के साथ ही सिंचाई विभाग अब तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने में जुटा है। ट्रानिका सिटी से मवीकला तक तटबंध का सर्वे कराकर तटबंध को मजबूत बनाने का कार्य चल रहा है। इससे यमुना नदी का दोबारा से जलस्तर बढ़ने पर जलभराव की समस्या नही होगी। जल्दी ही तटबंध से वाहन निकलने शुरु हो जाएंगे। सिंचाई विभाग ने तटबंध के सर्वे के साथ ही कमजोर स्थानों पर मरम्मत शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि कर्मचारी तटबंध की नियमित देखरेख करेंगे।