दोघट। बामनौली गांव के रहने वाले किसान ने वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की। जिसका पता चलने पर बुधवार को अधिकारी दौड़ पड़े और किसान की समस्या सुनी।
बामनौली गांव के किसान महेशपाल का आरोप है कि उसे आवंटित किए गए पट्टे पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जब भी वह धरना, प्रदर्शन की अनुमति मांगता है तो उसका शांतिभंग में चालान कर दिया जाता है। उसकी शिकायतों का भी निस्तारण नहीं किया गया। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को लेखपाल व कानूनगो किसान के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। जिसके बाद किसान द्वारा बताई गई जगह का निरीक्षण किया और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।