फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में शुरू नही हुई टीबी की जांच, मरीजों को लगानी पड़ रही जिला अस्पताल की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संसाधन और स्टाफ के अभाव में दो माह बाद भी बागपत सीएचसी में टीबी की जांच शुरू नहीं हो पाई है। सीएचसी में जांच शुरू न होने के कारण अस्पताल में आने वाले टीबी के मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ व उपकरण मिलने पर सीएचसी में जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी पर ही टीबी के मरीजों की जांच और उपचार शुरू कराने के लिए टीबी यूनिट तैयार कराई गई थी। यूनिट के लिए शासन को उपकरण व स्टाफ की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी न तो उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही स्टाफ की व्यवस्था हो सकी। सीएचसी पर टीबी यूनिट शुरू न होने के कारण टीबी के मरीजों को अपनी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि टीबी यूनिट शुरू करने के लिए उपकरण व स्टाफ नहीं मिला, जिसके कारण अभी तक यूनिट शुरू नहीं हो पाई है। उपकरण व स्टाफ मिलने पर सीएचसी पर टीबी यूनिट शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें