फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट पर आयोजित योग शिविर में भाग लेते डीएम राजकमल यादव व अधिकारी व राजनैतिक दल तथा क? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पक्का घाट से अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पक्का घाट पर मंगलवार को अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ हो गया। इसमें जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और कस्बे के लोगों ने योग किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, जिलाधिकारी राज कमल यादव और योगाचार्य ने लोगों को योगाभ्यास कराकर फायदे बताए।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि इस बार ‘योगा फॉर ह्मयूनिटी’ की थीम पर आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से फिजिकल, स्पिरिचुअल और इंटेलेक्चुअल वेल बीइंग को बढ़ावा मिलता है। स्वस्थ रहने के लिए हर कोई योग को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में दो लाख लोगों को योग से जोड़कर भव्यता के साथ कार्यक्रम मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों को योग प्रति एक दूसरे को जागरूक कराने का आह्वान किया। इस मौके अपर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता, एसडीएम पूजा चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, तहसीलदार प्रसुन्न कश्यप, खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में भी विश्व योग दिवस की तैयारी को लेकर अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ हो गया। खेकड़ा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र सुन्हैडा आदि में अधिकारियों, कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर योगासन किए। इस दौरान बीईओ प्रियंका शर्मा, डा. मसूद, डा. मीना, एएनएम राजेश, सुधीर वशिष्ठ, सविता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें